सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराज का हस्ताक्षर अभियान शुरू : डॉ. शहनवाज

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराज का हस्ताक्षर अभियान शुरू : डॉ. शहनवाज

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के पैतृक गांव से की शुरुआत, दो महीने में एक करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य

सीवान।
जनसुराज अभियान के तहत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा से किया। डॉ. शहनवाज आलम ने कहा कि जनसुराज केवल समस्याएं उजागर नहीं करता, बल्कि समाधान भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में कार्यकर्ता जोश और संकल्प के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। बताया कि जनसुराज के कार्यकर्ता 18 मई से प्रदेश के 40 हजार से अधिक गांवों में जाकर लोगों से हस्ताक्षर लेंगे। दो महीनों की अवधि में तीन प्रमुख मुद्दों पर एक करोड़ से अधिक लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे, जिन्हें 11 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

इस संबंध में सीवान जिला मुख्यालय पर जनसुराज के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह अभियान जातीय जनगणना, भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं और सरकार की अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलाया जा रहा है। सीवान जिले से इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस मौके पर जिला संगठन महासचिव नूर आलम सिद्दीकी, माधुरी कुशवाहा, दीपिका देवी, जिला युवा अध्यक्ष अब्दुल खालिब, अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष रामदास तिवारी, डॉ. सतीश राम, जिला संगठन उपाध्यक्ष परवेज अहमद, प्रखंड महासचिव राम अवधेश यादव, पुण्य देव प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment