rampur kala me garmi se rahat pane ki 5 jagah

रामपुर कला में गर्मी से राहत पाने की 5 बेहतरीन जगहें

गर्मी का मौसम आते ही लोग ऐसी जगह तलाशने लगते हैं जहाँ थोड़ी ठंडी हवा, शांति और सुकून मिल सके। अगर आप रामपुर कला या उसके आसपास रहते हैं, तो आपके गांव में ही ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं जहाँ जाकर आप गर्मी से राहत महसूस कर सकते हैं।
आज हम आपको रामपुर कला की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ लोग गर्मी के दिनों में समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

1. राधगंज मठ

रामपुर कला की सबसे खास और सुकून देने वाली जगहों में सबसे पहला नाम राधागंज मठ का आता है। यहाँ आपको आध्यात्मिक माहौल के साथ-साथ गर्मी में काफी राहत भी मिलती है।

मठ के सामने बड़े-बड़े बरगद और पीपल के पेड़ लगे हुए हैं, जिनकी ठंडी छांव में बैठकर लोग घंटों बातें करते हैं। कई लोग यहाँ शाम के समय बैठकर शांति का अनुभव करते हैं, जबकि बच्चे और युवा आसपास खेल-कूद का आनंद लेते हैं।

सबसे खास बात यह है कि मठ के अंदर बने कुएं का ठंडा पानी गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं लगता। यहां का वातावरण मन को बहुत सुकून देता है।

2. झरही नदी – गर्मी में युवाओं की पहली पसंद

बढ़ती गर्मी में रामपुर कला और आसपास के युवाओं की सबसे पसंदीदा जगह है झराही नदी का आमवा घाट।
अगर आपने अब तक यहाँ स्नान का आनंद नहीं लिया है, तो इस गर्मी में एक बार जरूर जाइए।

ठंडे पानी में नहाने का अनुभव शरीर और मन दोनों को ताजगी से भर देता है। गर्म दोपहर में यहां कई गांवों के लड़के आकर नदी में स्नान करते हैं और घंटों मस्ती करते हैं।

हालांकि, अगर आपको तैरना नहीं आता है तो हमेशा किनारे पर ही स्नान करें और सावधानी बरतें।

3. सईया देवी मंदिर

सइया देवी मंदिर पूरे इलाके में काफी प्रसिद्ध है। गर्मी के दिनों में यहाँ का वातावरण बेहद अच्छा लगता है।

मंदिर परिसर में कई बड़े बरगद और पीपल के पेड़ हैं, जिनकी घनी छांव में आराम से बैठा जा सकता है। यहां खुली जगह भी काफी है, इसलिए बच्चे और युवा क्रिकेट, कबड्डी और दूसरे खेलों का आनंद लेते हैं।

मंदिर के पास बना चबूतरा शाम के समय लोगों से भरा रहता है। लोग यहां बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते हैं और अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।

4. खाड़ी के पूल वाला जामुन

श्रीपुर रोड पर स्थित इस जगह पर एक बड़ा जामुन का पेड़ है, जिसका फल कोई भी खा सकता है क्योंकि यह एक सार्वजनिक पेड़ है। गर्मी के दिनों में लोग यहां पेड़ की छांव में बैठकर जामुन तोड़ने और खाने का आनंद लेते हैं।

इसके आसपास कई और बड़े पेड़ भी हैं, जहां बैठकर लोग लूडो, शतरंज या दूसरी छोटी-मोटी गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

5. कटहरिया टोला

नाम से ही पता चलता है कि कठरिया टोला कभी कटहल के बड़े-बड़े बागीचों के लिए जाना जाता था।

हालांकि अब पहले जितने बागीचे नहीं बचे हैं, लेकिन आज भी यहां का माहौल काफी शांत और ठंडा महसूस होता है। गर्मी के दिनों में लोग पेड़ों की छांव में खाट या बिस्तर लगाकर आराम करते हैं।

अगर आपको गांव की प्राकृतिक शांति पसंद है, तो यह जगह आपको जरूर अच्छी लगेगी।

निष्कर्ष

तो ये थीं रामपुर कला की 5 ऐसी जगहें जहाँ गर्मी के दिनों में सुकून, ठंडी हवा और प्राकृतिक आनंद का अनुभव किया जा सकता है।
गांव की यही खासियत होती है कि यहां प्रकृति के बीच बिना किसी खर्च के भी मन को शांति मिल जाती है।

अगर आप भी रामपुर कला की किसी और ऐसी जगह के बारे में जानते हैं जहाँ गर्मी में राहत मिलती हो, तो नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। हम उसके बारे में भी जरूर लिखेंगे।

Leave a Comment