सीवान पुलिस की 24 घंटे की कार्रवाई: हत्या-लूट में गिरफ्तारी नहीं, अवैध शराब जब्ती में बड़ी कामयाबी
सीवान |
पिछले 24 घंटे के भीतर सीवान पुलिस ने जिले भर में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जारी की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार
इस दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 37.020 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस की कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:
कुल गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या: 13, हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी: 01, हत्या के मामले में गिरफ्तारी: 00, लूट के मामले में गिरफ्तारी: 00, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी: 00, शराब के कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या: 06, विविध मामलों में गिरफ्तारी: 06
अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी: 02, कुल गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अभियुक्त: 13
बरामदगी का ब्यौरा:
देशी व विदेशी शराब की कुल बरामदगी: 37.020 लीटर, अन्य बरामदगी: 00, अदालती कार्रवाई और वारंट निष्पादन:, वारंट निष्पादन की संख्या: 06, कुर्की का निष्पादन: 01, जुर्माना वसूली की राशि: ₹95,000
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल करें।
सिवान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।