nautan crime news

नौतन की दो बड़ी खबरें: महुआभूसा में गोलीबारी, सेमरिया में फरार वारंटी गिरफ्तार

महुआभूसा गांव में पट्टीदारों के बीच रास्ते के विवाद में गोलीकांड, एक गिरफ्तार

नौतन थाना क्षेत्र के महुआभूसा गांव में दो पट्टीदारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा रास्ते का विवाद सोमवार और मंगलवार की रात हिंसक रूप ले लिया। घटना उस समय हुई जब प्रभुनाथ सिंह के भाई बच्चा सिंह घर में सो रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें जगाकर गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नौतन पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से दो खोखा भी मिले। प्रभुनाथ सिंह ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कमल किशोर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह महुआभूसा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


गुप्त सूचना पर फरार वारंटी बलिस्टर राय उर्फ बुलेट सिंह गिरफ्तार

नौतन थाना क्षेत्र के ही सेमरिया गांव में पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर लौट आया है और गोपाल राय टोला में छिपा हुआ है।

मंगलवार की देर शाम पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी बलिस्टर राय उर्फ बुलेट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह स्वर्गीय राजबली राय का पुत्र है और नौतन थाना कांड संख्या 36/018 के तहत उत्पाद अधिनियम में वांछित था।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment