सीवान प्रकाश होटल में इंटक के बैनर तले हुआ आयोजन, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
सीवान। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम सिवान जिला इंटक (भारतीय राष्ट्रीय श्रमिक कांग्रेस) के तत्वावधान में सिवान प्रकाश होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और देश को कम्प्यूटर युग में प्रवेश दिलाया।
कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के सिद्धांतों पर चलने और कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने संकट की घड़ी में देश की कमान संभालकर राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।
राजीव गांधी के प्रमुख योगदान को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश दिलाया, पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया, एटीएम सेवा की शुरुआत कराई, ग्रामीण विकास की कई योजनाएं चलाईं, गोवा और अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिलाया, भारतीय सेना को सामरिक रूप से मजबूत किया।
कार्यक्रम में इन नेताओं ने दी उपस्थिति
इस श्रद्धांजलि सभा में जिले के कई प्रमुख कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष विनयचन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी रमाकांत सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, सैयद आज़ाद अहमद, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, उमेश्वर प्रसाद ठाकुर, मनीर आलम, पंचदेव राम, मधुरा पंडित, विजयशंकर दूबे, डा. रुदल बागी, जावेद अली, शशिभूषण तिवारी, गोपाल प्रसाद, नवीन प्रसाद वर्मा, प्रेमनाथ पाण्डेय, बजरंग सिंह, परशुराम सिंह, अरुण कुमार मांझी, वदूद अहमद खान, रजनीश कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, इजाजुल हक सिद्दीकी, संजय कुमार सिंह, नितेश यादव, सुरेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर प्रसाद, विजय कुमार, भोला मिश्र, सुदामा प्रसाद, दिनानाथ राम, राजीवलोचन सिंह आदि शामिल थे।
अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने किया नेतृत्व
कार्यक्रम का संचालन जिला इंटक अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने किया और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “राजीव गांधी आज भी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके विचारों पर चलकर ही हम देश और संगठन दोनों को मजबूत कर सकते हैं।”