बक्सर के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु सिंह: सेवा, समर्पण और विशेषज्ञता की जीवंत मिसाल

बिहार के बक्सर जिले में एक नाम आज लोगों की जुबान पर है—डॉ. अभिमन्यु सिंह। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी गहरी समझ, निस्वार्थ सेवा और मानवीय संवेदनाओं के साथ उन्होंने हृदय, पेट, छाती, टीबी और नस संबंधी बीमारियों के इलाज में एक अलग पहचान बनाई है। वे उन चुनिंदा चिकित्सकों में से हैं, जो महानगरों की चकाचौंध छोड़ अपने जिले में रहकर आम लोगों की सेवा कर रहे हैं।

कई जिलों से आते हैं मरीज

अपने बारी का इंतेज़ार करते मरीज



बक्सर स्थित उनके क्लीनिक पर न सिर्फ जिले के बल्कि रोहतास, कैमूर, आरा, बलिया, गाजीपुर जैसे आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ. अभिमन्यु यह सुनिश्चित करते हैं कि हर मरीज को सही जांच, सटीक दवा और संवेदनशील व्यवहार मिले।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

डॉ. अभिमन्यु सिंह ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एमबीबीएस और एमडी (फिजिशियन) की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के शकुंतला अस्पताल में उन्होंने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों का अनुभव प्राप्त किया। उनका चिकित्सकीय अनुभव विशेष रूप से हृदय रोग, पेट व लिवर की समस्याएं, मस्तिष्क और नस रोग, स्वांस संबंधी बीमारियों, टीबी और अस्थमा के इलाज में विशेषज्ञ  है।

गृह जिले में सेवा का संकल्प



दिल्ली जैसे बड़े शहर में चिकित्सा सेवा देने के बाद भी डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बक्सर में रहकर लोगों का इलाज करना चुना। उनके क्लीनिक में आधुनिक तकनीक, सटीक जांच व्यवस्था और प्रभावी इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यही नहीं, उन्होंने एक ऐसा वातावरण बनाया है जहाँ मरीज खुद को सहज और सुरक्षित महसूस करते हैं।

मरीजों के लिए सहज और व्यवस्थित व्यवस्था

डॉ. सिंह के क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने एडवांस अपॉइंटमेंट सिस्टम शुरू किया है। मरीज दो दिन पहले कॉल करके समय ले सकते हैं, जिससे उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा वे सोशल मीडिया के जरिए भी मरीजों से संपर्क में रहते हैं, जिससे परामर्श और जानकारी आसानी से दी जा सके।

टीबी मरीजों के लिए विशेष प्रयास

डॉ. अभिमन्यु सिंह टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। वे समय-समय पर टीबी जांच और इलाज के लिए परामर्श शिविर लगाते हैं और मरीजों को यह समझाते हैं कि समय पर जांच और पूरा इलाज ही टीबी से मुक्ति का रास्ता है।

समाज के प्रति संवेदनशील नजरिया

चिकित्सा को केवल पेशा न मानते हुए, डॉ. सिंह इसे सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझते हैं। यही कारण है कि उनके मरीजों को सिर्फ दवा नहीं, बल्कि भावनात्मक सहयोग भी मिलता है। वे हर मरीज की बात को गंभीरता से सुनते हैं और सरल भाषा में उसका समाधान बताते हैं।

भविष्य की योजनाएं

भविष्य में डॉ. अभिमन्यु सिंह अपने क्लीनिक को और अधिक सुसज्जित और विस्तृत बनाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज मिल सके। वे स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं।


स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है: डॉ. अभिमन्यु सिंह

“स्वस्थ शरीर में ही सुखी जीवन का वास होता है। किसी भी बीमारी को नज़रअंदाज न करें। समय रहते चिकित्सक से संपर्क करें और अपना इलाज कराएं।”

डॉ. अभिमन्यु सिंह, फिजिशियन
एमबीबीएस, एमडी
क्लीनिक पता: बुनियादी स्कूल के पीछे, बक्सर, बिहार
संपर्क करें: 8271677521

Leave a Comment