सीवान।
शनिवार को जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने जिला परिवहन कार्यालय, सिवान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, खासकर ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।
डीएम ने कहा— पारदर्शिता और समयबद्धता हो प्राथमिकता
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की पूरी प्रक्रिया की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आवेदकों को अनावश्यक विलंब न हो और कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित हो।
“कार्य में लापरवाही नहीं सहन की जाएगी”—डीएम मुकुल कुमार गुप्ता
जिला पदाधिकारी ने कार्यालय में लंबित सभी कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी पेंडिंग फाइलों को शीघ्र निष्पादित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“निरीक्षण का उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता सुधारना है”—कन्हैया कुमार
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि डीएम द्वारा किया गया यह औचक निरीक्षण नागरिकों को त्वरित और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित कराने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।