डीएम ने डीआरसीसी सीवान का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने डीआरसीसी सीवान का किया औचक निरीक्षण



बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा

सीवान | गुरुवार
जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी), सीवान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, डीआरसीसी के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।यो

जनाओं की प्रगति पर जताई चिंता, दिए निर्देश

लक्ष्यानुसार आवेदन प्राप्त करने व निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने बैठक के दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त किए जाएं और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

विशेष शिविरों के आवेदनों को जल्द अपडेट करने का निर्देश

अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत चल रहे शिविरों पर भी नजर

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने जानकारी दी कि डीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निष्पादित कर पोर्टल पर अद्यतन करने का सख्त निर्देश दिया है। इसके लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।

Leave a Comment