Shahnawaz hussain on operation sindoor

शाहनवाज़ हुसैन बोले – ऑपरेशन सिंदूर हमारे स्वाभिमान का प्रतीक, पाकिस्तान को मिल चुका सख्त जवाब

नीतीश हमारे साथ हैं, एनडीए मिलकर लड़ेगा चुनाव – इस बार 200 पार का टारगेट

सीवान।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने शुक्रवार को होटल सफायर इन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर सेवा” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि भारत के सम्मान, सेवा और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस अभियान के जरिए बीजेपी जनता को बताएगी कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा, “अगर कोई धर्म के नाम पर हमारे देश में घुसकर हमला करेगा, तो वो बच नहीं पाएगा। मोदी जी ने ये बात पाकिस्तान को साफ-साफ समझा दी है।”

ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सेवा को अभी अस्थायी रूप से रोका गया है। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई हरकत की, तो कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकती है।

नीतीश कुमार हमारे साथ हैं, बिक्रमगंज में देंगे भाषण

जब उनसे पूछा गया कि पीएम मोदी की रैली में नीतीश कुमार क्यों नहीं दिखे, तो उन्होंने कहा, “नीतीश जी हमारे साथ हैं। बिक्रमगंज के कार्यक्रम में वे खुद मंच से लोगों को संबोधित करेंगे।”

ना ओमप्रकाश नाराज़ हैं, ना चिराग – सब एक साथ

ओमप्रकाश यादव की नाराजगी की खबरों पर उन्होंने कहा, “वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं, पूरी तरह हमारे साथ हैं। नाराज़गी जैसी कोई बात नहीं है।”
चिराग पासवान को लेकर भी उन्होंने कहा, “एनडीए पूरी तरह से एकजुट है – चिराग हों, उपेंद्र कुशवाहा हों या जीतन राम मांझी – सब साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

इस बार लक्ष्य 200 सीटें पार करने का

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए इस बार पहले से ज्यादा ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। “हमारा टारगेट 200+ सीटें जीतने का है, और हम सब एकजुट होकर इसे हासिल करेंगे।”

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे कई नेता

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बीजेपी नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें शामिल थे:
होटल सफायर इन के डायरेक्टर रूपेश कुमार, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रदीप कुमार ‘रोज’, मीडिया प्रभारी आदित्य पाठक, मुकेश कसेरा, प्रवक्ता अजय पांडेय और सुभाष कुशवाहा।

Leave a Comment