“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर दरौली में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

दरौली।
भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर दरौली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला और लोगों ने तिरंगा लहराकर सेना के पराक्रम को नमन किया।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दरौली विधानसभा से भाजपा के भावी उम्मीदवार ललन चौधरी और प्रभारी कुंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें अमरीश कश्यप, मंडल अध्यक्ष आर्यन राय, शैलेंद्र मिश्र, धुरेंद्र राय, जीता वर्मा, पवन सिंह, वीरेंद्र दुबे, मुन्ना तिवारी, विभाग संयोजक रितेश सिंह, प्रभाकर तिवारी, रूपेश राय, संत ओझा और राकेश सिंह प्रमुख रहे।

यात्रा के दौरान भारी संख्या में आम जनता ने भी भाग लिया। लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे गगनभेदी नारे लगाए। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए भारतीय सेना की वीरता और निर्णायक कार्रवाई की सराहना की और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की। इस आयोजन के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत हुई।

Leave a Comment