मुख्यमंत्री से जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य राकेश सिंह पटेल की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री से जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य राकेश सिंह पटेल की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की तस्वीर



सीवान। सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) की राजनीतिक सलाहकार समिति के सक्रिय सदस्य एवं सीवान निवासी राकेश सिंह पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान श्री पटेल ने मुख्यमंत्री के साथ सीवान जिले में चल रही विकास योजनाओं एवं भावी संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

ज्ञात हो कि राकेश सिंह पटेल जमीनी स्तर से जुड़े एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो सीवान में युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे जनसरोकारों को सरकार तक पहुँचाने में लगातार अहम भूमिका निभाते रहे हैं। सीवान के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच को मुख्यमंत्री ने सराहा।

इस दौरान श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को जिले के वर्तमान राजनीतिक हालात, विकास की संभावनाओं और संभावित दूरगामी प्रभावों की भी जानकारी दी। वे जदयू के समर्पित कार्यकर्ता हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निकट सहयोगियों में गिने जाते हैं।

Leave a Comment