45 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सौगात: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान में किया उद्घाटन और शिलान्यास

45 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सौगात: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान में किया उद्घाटन और शिलान्यास

पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में हुआ कार्यक्रम, जदयू-भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

सीवान (पचरुखी)
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं विधि विभाग मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को सिवान पहुंचे, जहां उन्होंने पचरुखी प्रखंड अंतर्गत जसौली गांव में एक नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिले में 45 नए एचडब्ल्यूसी के निर्माण के लिए आधारशिला भी रखी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जदयू और भाजपा के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

भाजपा-जदयू नेताओं से की मुलाकात, सुनीं समस्याएं

स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले न्यू सीवान परिषदन पहुंचे, जहां भाजपा और जदयू के कई जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। लगभग तीन घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान विकास से जुड़े मुद्दों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा हुई।

सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से रवाना हुए जसौली

मुलाकात के बाद सुबह करीब 9:00 बजे मंगल पांडेय सड़क मार्ग से जसौली गांव के लिए रवाना हुए, जहां स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नेताओं की रही भारी मौजूदगी

इस कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) मोहन राजभर, भाजपा नेता व दरौली विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी ललन चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, डॉ. नवल किशोर पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता और अनुरंजन मिश्रा, आरके मीडिया के बिहार हेड कृष्ण मुरारी पांडेय समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है लक्ष्य: पांडेय

मंत्री मंगल पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जहां ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक में मिल सकेंगी।

Leave a Comment