सीवान के 106 महादलित टोलों में लगा विकास शिविर

डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविरों में ऑन स्पॉट लाभ, 19 प्रखंडों में चला योजनाओं का कारवां

सीवान।
डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को सिवान जिले के 19 प्रखंडों के 106 महादलित टोलों में एक साथ विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को तुरंत लाभ प्रदान किया गया, साथ ही उन्हें नई योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने की थी पहल
गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2025 को आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत हर बुधवार और शनिवार को राज्यभर के महादलित टोलों में विकास शिविर लगाए जा रहे हैं। इसका मकसद अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय को सरकारी योजनाओं से 100% आच्छादन देना है।

प्री-कैंप के बाद हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन
शनिवार को आयोजित शिविर से पहले प्री-कैंप शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें प्राप्त आवेदनों का आज ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, और कुशल युवा कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।

इन योजनाओं पर हुई तत्काल कार्रवाई
सरकार की दर्जनों योजनाओं पर मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए गए और कई मामलों में तत्काल लाभ भी प्रदान किया गया:
राशन कार्ड के लिए पीडीएस से आच्छादन
ई-श्रम कार्ड एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड में निबंधन
उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन
आयुष्मान भारत कार्ड और स्वास्थ्य शिविर की सुविधा
बच्चों का विद्यालय में दाखिला
प्रधानमंत्री आवास योजना
आँगनबाड़ी सेवाएं
वास-भूमि और बासगीत पर्चा
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
आधार कार्ड निर्माण
कुशल युवा कार्यक्रम / कौशल विकास योजना
हर घर नल-जल योजना
मुख्यमंत्री पक्की गली-नाली योजना
मनरेगा जॉब कार्ड
प्रधानमंत्री जन-धन, जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना
बिजली कनेक्शन
जीविका समूह और सतत जीविकोपार्जन योजना
मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना
स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण


वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद
इन शिविरों की समीक्षा और अनुश्रवण के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। शिविरों की कार्यवाही को सुचारू रूप से संपन्न कराने में उनकी भूमिका अहम रही।

जनसंपर्क विभाग ने संभाला मोर्चा
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इन शिविरों के आयोजन से वंचित वर्गों को योजनाओं से जोड़ने में बड़ी मदद मिली है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से सप्ताह में दो दिन यह अभियान चलता रहेगा।

Leave a Comment