मसाल खेल प्रतियोगिता में सादिकपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी, अब खेलेंगे प्रखंड स्तर पर
सीवान (पचरुखी)।
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सादिकपुर कन्या पचरुखी में आयोजित मसाल संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। कुल पाँच विधाओं में आयोजित खेलों में 70 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संकुल समन्वयक माधव सिंह एवं प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
दौड़, थ्रो, कबड्डी और साइकिल रेस में दिखाया दमखम
अलग-अलग आयु वर्गों के तहत आयोजित खेलों में छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
अंडर-14 (बालक) 60 मीटर दौड़ में
प्रथम: प्रकाश कुमार
द्वितीय: सूरज कुमार
तृतीय: आशुतोष शर्मा
अंडर-14 (बालिका) में
प्रथम: नंदनी कुमारी
द्वितीय: पलक कुमारी
अंडर-16 100 मीटर दौड़ में
प्रथम: राजन कुमार
द्वितीय: हेमंत कुमार
तृतीय: सूरज कुमार
600 मीटर दौड़ (अंडर-14) में
बालक: प्रथम रंजीत कुमार, द्वितीय देव यादव, तृतीय युवराज कुमार
बालिका: प्रथम निकिता कुमारी, द्वितीय ईशा कुमारी
800 मीटर दौड़ (अंडर-16 बालक) में
प्रथम: आदित्य कुमार
द्वितीय: कुशल कुमार
तृतीय: रोहित कुमार
थ्रो और साइकिल रेस में भी छात्रों का जलवा
क्रिकेट बॉल थ्रो (अंडर-14 बालिका) में
प्रथम: रोशनी कुमारी
द्वितीय: श्वेता कुमारी
तृतीय: आयशा कुमारी
अंडर-14 बालक में
प्रथम: सोनू कुमार
द्वितीय: आकाश कुमार
अंडर-16 बालिका में
प्रथम: अंकिता कुमारी
द्वितीय: खुशी कुमारी
तृतीय: संजना कुमारी
कबड्डी में सादिकपुर की टीम का दबदबा
कबड्डी (अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग) में मध्य विद्यालय सादिकपुर की टीम ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की।
टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे: अंकित, रवि, अनुराग, ऋतिक, नीतीश, विकी, नेहा कुमारी।
कबड्डी अंडर-16 (बालक वर्ग) में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सादिकपुर कन्या की टीम विजेता रही।
साइकिल रेस और लंबी कूद में भी उम्दा प्रदर्शन
अंडर-14 साइकिल रेस (3 किमी)
बालक: प्रथम अमन कुमार, द्वितीय अनुज कुमार, तृतीय ऋषि कुमार
बालिका: प्रथम नीलू कुमारी
अंडर-16 साइकिल रेस (5 किमी)
प्रथम: शंभू कुमार
द्वितीय: पीयूष कुमार
तृतीय: हेमंत कुमार
लंबी कूद (अंडर-16)
प्रथम: अनुज कुमार
द्वितीय: विश्वास सिंह
विजेताओं को मेडल, शील्ड और टी-शर्ट मिला पुरस्कार
खेल समापन के बाद सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड, प्रमाण पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रभारी अमित कुमार रंजन और मोहम्मद आमिर राजा रिजवी ने खिलाड़ियों को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी में अभी से लगने का आवाहन किया।
आयोजन में रहा सभी शिक्षकों का सहयोग
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संकुल समन्वयक माधव सिंह, प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह, खेल प्रभारी अमित कुमार रंजन, शिक्षक अमीर राजा रिजवी, ज्योति प्रकाश सिंह, अखिलेश यादव, मुन्ना कुमार, दिनेश साह, अमित चौबे, अवध किशोर सिंह, अजीत कुमार यादव, आरती वलेचा, धनंजय त्रिपाठी, श्याम कुमारी, सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि का सक्रिय योगदान रहा।