सीवान में आरबीटी विद्यालय का परचम लहराया: 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

प्रेम प्रकाश ने 95% अंक लाकर 12वीं में किया टॉप, आर्या लक्ष्मी ने 10वीं में 92% के साथ मारी बाजी

शिक्षा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था आर. बी. टी. विद्यालय ( सीबीएसई दिल्ली मान्यता प्राप्त) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को घोषित परिणामों में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

12वीं कक्षा के टॉपर:

प्रेम प्रकाश ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिवम यादव ने 87% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
हर्षित बरनवाल ने 86% अंक लाकर तीसरा स्थान पाया।
सत्यम कुमार सिंह ने 85% तथा साहिल सिन्हा ने 83% अंक प्राप्त कर क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

10वीं कक्षा के टॉपर:

आर्या लक्ष्मी ने 92% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। आदित्य तिवारी ने 89% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद फैसल ने 85% के साथ तीसरा, प्रशांत मिश्रा ने 84% के साथ चौथा और मेधा कुमारी दुबे ने 82% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी एवं प्रधानाचार्य अतुल कुमार शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कहा कि संस्था का लक्ष्य आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और हर छात्र को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाना है।

Leave a Comment