रसूलपुर पंचायत में मंडल महामंत्री राजाराम शाह की अध्यक्षता में चला जनसंपर्क अभियान
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दे रहे हैं निमंत्रण
सीवान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 20 जून को पचरूखी प्रखंड के जोसौली में होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर रघुनाथपुर विधानसभा के रसूलपुर पंचायत में सोमवार को एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसकी अगुवाई पंचायत के मुखिया एवं भाजपा मंडल महामंत्री राजाराम शाह ने की।
मनोज कुमार सिंह ने किया घर-घर संपर्क
इस अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने रसूलपुर, रसूलपुर मौजा, बिनवल टोला, कानू टोला, दलित बस्ती, बडरम पंचायत, महुअल बाजार और बिंदवल टोला जैसे गांवों में जाकर लोगों को सभा में आने का व्यक्तिगत आमंत्रण दिया।
शामिल रहे कई नेता और महिलाएं
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
- रघुनाथपुर विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार
- पूर्व प्रमुख राजाराम शाह
- भाजपा सिवान के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक
- पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिन्हा,
- विजेंद्र शर्मा, अवधेश प्रसाद, उदयनाथ प्रसाद समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला कार्यकर्ताओं में
लीला देवी, कलावती देवी, रामादेवी, मधुबाला कुमारी, राजकुमारी देवी, उर्मिला देवी और उषा देवी की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को समर्थन दें।
20 जून को सीवान के जोसौली में होगा बड़ा आयोजन
गौरतलब है कि 20 जून को जोसौली मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जनसभा आयोजित होनी है, जिसे लेकर भाजपा-जदयू गठबंधन मिलकर जोरशोर से तैयारियों में जुटा है। यह सभा 2025 विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।