सीवान |
जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई अहम रणनीतियों पर चर्चा की गई और निर्देश जारी किए गए।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: स्कूलों के पास होगी सुरक्षा व्यवस्था की जांच
डीएम ने निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों के नज़दीक स्थित सभी स्कूलों की सूची तैयार की जाए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया जाए, ताकि स्कूल टाइम में दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
ब्लैक स्पॉट्स की होगी पहचान
जिले में बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं वाले स्थानों की नक्शे पर पहचान की जाएगी। ऐसे स्पॉट्स पर ट्रैफिक कंट्रोल के नए उपाय लागू किए जाएंगे।
हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना नहीं चलेगा काम
डीएम ने कहा कि हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान होगा तेज
विद्यालयों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। छात्रों और आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
सभी विभाग मिलकर करेंगे काम
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने का निर्देश दिया।
डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रमों की सीरीज़ चलाई जाएगी।