BPS siwan

बिहार पब्लिक स्कूल, पचौरा मठिया का सीबीएसई परीक्षा में जलवा

सवीं में 99.58% और बारहवीं में 87.88% सफलता दर, विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 के परिणामों में बिहार पब्लिक स्कूल, पचौरा मठिया, सिवान ने एक बार फिर से अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को साबित कर दिया है। विद्यालय के छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

दसवीं में 237 छात्रों ने मारी बाजी, सफलता दर 99.58%

विद्यालय से कक्षा 10वीं में कुल 238 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 237 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात रही कि सफलता दर 99.58% रही, जो जिले में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

कई विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से दिव्यांशु, करण यादव, एस्सा कुमारी, माया कुमारी, सिद्धि मिश्रा, शाफेया फातिमा, कुमारी अंशिका, पलक कुमारी सिंह, जिन्नत परवीन, प्रिंस कुमार, खुशी कुमारी, फरहीन इस्लाम, शुभम शर्मा, शौर्य कुमार, सबा परवीन, आराध्या राज और यास्मिन खातून जैसे छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

बारहवीं में भी लहराया परचम, 145 छात्र सफल

कक्षा 12वीं के परिणाम भी सराहनीय रहे। कुल 165 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 145 ने सफलता प्राप्त की और इस प्रकार सफलता दर 87.88% रही।

इस बार सौम्या तिवारी, आयुष तिवारी, उत्सव कुमार दुबे, रोहित कुमार, रोहन राज, रोहित कुमार गोंड, खुशबू कुमारी, प्रिंस कुमार, सौम्या, शुशमा कुमारी, अर्पित राज, श्रेया श्री, उत्सव कुमार, मोहित कुमार, एकता राज, अदिति पाठक, उज्जवल कुमार मिश्रा, प्रज्ञा रानी, प्रज्ञा कुमारी, ईशान अद्वित, आर्यन राज, ऋषभ राज, कुणाल कुमार, आयुष ओझा और प्रांजल प्रकाश जैसे छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

Bps Siwan

प्राचार्य ने दी बधाई, भविष्य के लिए शुभकामनाएं

विद्यालय के प्राचार्य श्री बिनोद प्रसाद सिन्हा ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। हमारा विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।”

Leave a Comment