सीवान में महिला संवाद कार्यक्रम का व्यापक आयोजन
सीवान।
बिहार सरकार और जीविका की संयुक्त पहल पर चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने सीवान जिले में एक नई सामाजिक ऊर्जा का संचार किया है। शुक्रवार और शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में यह संवाद कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आयोजित हुआ। महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर न सिर्फ अपनी समुदायिक आकांक्षाएं साझा कीं, बल्कि योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल उठाए।
गोरियाकोठी से लेकर हुसैनगंज तक हुआ संवाद
गोरियाकोठी प्रखंड के सिसई पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में BDO महोदय ने स्वयं पहुंचकर महिलाओं से सीधा संवाद किया और फीडबैक लिया।
आंदर प्रखंड के तेजस ग्राम संगठन द्वारा बारिटोल, पतार पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने का संदेश दिया।
इन पंचायतों में भी दिखा संवाद का असर
गुठनी के चिताखाल में सत्यम ग्राम संगठन
भगवानपुर हाट के मोहम्मदपुर में श्री लक्ष्मी ग्राम संगठन
बरहरिया में महादेव ग्राम संगठन
हसनपुरा के शेखपुरा, सिसवन के चैनपुर,
रघुनाथपुर के बरुआ, जीरादेई के सकरा,
हुसैनगंज के खरसंडा पंचायत में भी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
दीदियों ने रखीं ठोस बातें, मांगा सुधार
संवाद में महिलाओं ने स्थानीय रोजगार, शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, और नल-जल योजना जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर सुधार की मांग रखी। अब महिलाएं सिर्फ योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण और क्रियान्वयन में सहभागी बन रही हैं।
डीएम ने दिए निर्देश: हर मांग पहुंचे विभागों तक
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, महिला संवाद कार्यक्रम में आई हर मांग और सुझाव को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि वास्तविक सामुदायिक ज़रूरतों के आधार पर विभागों को कार्ययोजना बनाने का मौका मिले।
अब नीति परिवर्तन में भागीदार बन रहीं महिलाएं
महिला संवाद कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया है कि यदि मंच, जानकारी और अवसर मिले, तो महिलाएं समाज और नीति के परिवर्तन की प्रभावशाली सहभागी बन सकती हैं।
जिला प्रशासन और जीविका इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं कि हर दीदी की आवाज़ न सिर्फ सुनी जाए, बल्कि उस पर कार्रवाई भी हो।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए ग्राम स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने और नीतिगत हस्तक्षेप का अवसर देने की दिशा में सीवान प्रशासन प्रतिबद्ध है।