जनता दरबार में डीएम ने सुनी 69 फरियादें

जनता दरबार में डीएम ने सुनी 69 फरियादें

समाहरणालय सभागार में लगा दरबार, कई मामलों में अधिकारियों को तुरंत दिए निर्देश
शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में “जिला पदाधिकारी जनता के दरबार में” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता खुद लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 69 फरियादियों ने अपनी बात रखी।

फरियादियों की भीड़, हर विभाग से जुड़ी समस्याएं जनता दरबार में पहुंची समस्याएं ज्यादातर राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, बाल संरक्षण और भू-अर्जन से जुड़ी थीं।
डीएम ने अंचल अधिकारी सिवान सदर, पचरुखी, हुसैनगंज, दरौंदा, दरौली, गोरियाकोठी, भगवानपुर हाट, महाराजगंज, आंदर और हसनपुरा सहित सभी संबंधित अफसरों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कई मामलों में हुआ ऑन-द-स्पॉट एक्शन

कुछ फरियादों को सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अफसरों को तुरंत फोन कर कार्रवाई करने को कहा। वहीं, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए तय समयसीमा में रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से हुई सुनवाई

डीएम ने साफ कहा कि जनता दरबार औपचारिकता नहीं है, यहां हर फरियादी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीपीआरओ ने दी जानकारी

जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि कुल 69 परिवाद पत्रों पर सुनवाई की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का समय पर और नियमानुसार समाधान किया जाए।

Leave a Comment