Siwan junction ka ADRM dwara nirikshan

सीवान जंक्शन का बदलेगा चेहरा, एडीआरएम ने किया निरीक्षण | यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

सीवान |
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सीवान जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों का एडीआरएम (इन्फ्रा) अजय सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। यह उनका पहला एक दिवसीय दौरा था, जिसमें उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और सर्कुलेशन एरिया में हो रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।

“निर्माण कार्यों में न हो लापरवाही” – एडीआरएम

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही, संरक्षा कर्मियों की काउंसलिंग भी की गई।

बदलेगा स्टेशन का लुक और अनुभव

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सीवान जंक्शन, जो ‘ए’ श्रेणी का स्टेशन है, अब एक आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। एनएसजी-3 श्रेणी में आने वाले इस स्टेशन से दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, गुवाहाटी सहित कई बड़े शहरों के लिए ट्रेनें चलती हैं।

Siwan junction ka ADRM dwara nirikshan

अमृत भारत योजना के तहत होंगी ये सुविधाएं:

  • सभी प्लेटफॉर्म्स पर नया शेल्टर, लिफ्ट और एस्केलेटर
  • प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और सरफेसिंग में सुधार
  • 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज (सीओपी)
  • सौंदर्यीकृत और रोशनी से युक्त स्टेशन अग्रभाग
  • नए प्रतीक्षालय, शौचालय और बेहतर साइनेज
  • स्टेशन के अंदर-बाहर बेहतर प्रकाश व्यवस्था
  • सर्कुलेशन एरिया का आधुनिकीकरण

यात्रियों को मिलेगा सुविधाजनक और सुखद अनुभव

सीवान जंक्शन का कायाकल्प न केवल यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएगा, बल्कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही आधुनिकता और सौंदर्य का अनुभव मिलेगा।

Leave a Comment