100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ, दवाइयां भी बांटी गईं
सीवान:
चकिया रोड स्थित मां शैल पुत्री हॉस्पिटल में गुरुवार को एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों का लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) निःशुल्क किया गया। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं।
महंगा टेस्ट, जनहित में निःशुल्क उपलब्ध
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पुनीत राज सिंह ने बताया कि लिवर फंक्शन टेस्ट आमतौर पर जांच केंद्रों पर काफी महंगा होता है, लेकिन इसे जनकल्याण के उद्देश्य से इस शिविर में बिल्कुल मुफ्त कराया गया। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट लिवर की स्थिति और संबंधित बीमारियों की पहचान में अत्यंत सहायक होता है।
जागरूकता और परामर्श दोनों उपलब्ध
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को लिवर संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच एवं उपचार की दिशा में प्रेरित करना था। शिविर में लिवर से ग्रसित रोगियों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श भी दिया गया।
स्टाफ ने निभाई अहम भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में हॉस्पिटल के सम्पूर्ण मेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई और मरीजों की सेवा में सहयोग किया।